Heartfelt Poem on Mother- "माँ तेरी बहुत याद आती है" - "Dil Ki Awaaz: Poetry & Articles Blogs"

Latest

Wednesday, March 25, 2020

Heartfelt Poem on Mother- "माँ तेरी बहुत याद आती है"

    माँ तेरी बहुत याद आती है

माँ, आज फिर तेरी बहुत याद आयी है, आँखों में आंसू भर आयी है। क्या सुनाऊँ तुझे अपने इस दर्द भरे दिल की दास्ताँ, तेरे बिना तो पूरी दुनिया ही पराई है। माँ, तेरे होने से ही तो ये ज़िन्दगी मेरी थी।

Heartfelt-Poem-on-Mother- "माँ-तेरी-बहुत-याद-आती-है"

तूने जो दी है ज़िन्दगी, उसके कर्ज़दार हैं हम, न चुका पाएंगे ये कर्ज़, चाहे दे दें पूरी ज़िन्दगी अपनी। माँ, तू है तो ज़िन्दगी है मेरी।
Heartfelt-Poem-on-Mother- "माँ-तेरी-बहुत-याद-आती-है"


कहते हैं माँ का दर्ज़ा खुदा से भी पहले आता है। खुदा से मेरी यही दुआ है— हर जन्म में यही माँ मिले, यही गोद और आँचल की छाँव मिले। बनकर साया तू हर पल हमारे साथ रहे। माँ, तू है तो ज़िन्दगी है मेरी।

माँ, आज फिर तेरी बहुत याद आयी है, आँखों में आंसू भर आयी है।

Heartfelt-Poem-on-Mother- "माँ-तेरी-बहुत-याद-आती-है"

माँ का कोई जवाब नहीं, माँ के प्यार का कोई अंत नहीं। माँ के होने से ही मेरा कोई वजूद है। काश वह पल फिर लौट आए, माँ के आँचल की छाँव फिर से मिल जाए। माँ, तू है तो ज़िन्दगी है मेरी।

माँ, आज फिर तेरी बहुत याद आयी है, आँखों में आंसू भर आयी है।

                       ---------------माँ-------------  


“We also wrote a special poetry on Father's day 2020 that you may enjoy.”

                        

           


5 comments:

  1. Really heart touching.....mom is mom no one can replace mom place😍🙏🏼

    ReplyDelete
  2. Beautiful words. bhut sunder kavita hae didi.maa ki jgha koi nhi le sakta.koi bhi nhi.😢.maa tu bhut yaad ati hae .



    ReplyDelete
  3. सबकुछ मिल जाता है दुनिया में मगर,
    याद रखना की बस माँ-बाप नहीं मिलते,
    मुरझा कर जो गिर गए एक बार डाली से,
    ये ऐसे फूल हैं जो फिर नहीं खिलते

    ReplyDelete
  4. Maa k jaisa koi nhi duniya m, bade nasib wale hote h jike Maa-Baap hote h...badkismat hote h wo log jinko enki kadar nhi hoti....Es jaha m har ristey badl jate h par agr nhi badalta h jo wo Maa- Baap hote h....

    ReplyDelete

If you have any doubts, let me know.